फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: 10 राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

Wed, 17 Aug 2022 08:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत मौसम विभाग(IMD) ने  देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है।
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे भारत में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है।  कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों का राहत मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग(IMD) ने देश के 10 राज्यों में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कई इलाकों में बाढ़ का भी खतरा बढ़ा गया है। आइए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस भारी बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट  आएगी। इसके अलावा 17 अगस्त से 18 अगस्त के बीच सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, गोवा और कोंकण के इलाके में 20 तारीख तक बारिश हो सकती है।

गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा
गंगा यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर चार-चार सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा था।  अगले तीन-चार दिन तक गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के इन जिलों में बाढ़ का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के गुना, राजगढ़, आगर मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

ओडिशा में बाढ़ का अलर्ट
13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र के कारण ओडिशा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के 10 जिलों बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों की नदियां उफान पर हैं। साथ ही प्रदेश के निचले स्तर में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें