फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Sat, 04 Jul 2020 11:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मौसम अपडेट: बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक (डीडीजी), मुंबई ने कहा, 'मुंबई और आसपास पिछले एक घंटे में मध्यम बारिश रही है। रडार/ उपग्रह चित्र सक्रिय मानसून का संकेत दे रहे हैं। आज भारी बारिश हो सकती है।'

मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाईटाइड देखा जा सकता है। 
 

इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन और चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुजरात में आज भारी बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी से मिल सकती राहत

उन्होंने कहा, 'चार जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।' मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने गुरुवार को बताया था कि रत्नागिरि जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रत्नागिरि जिले में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें