भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में कम दबाव का क्षेत्र बना रहेगा। हालांकि, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी।
देश के कई राज्यों में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। भारी बारिश की वजह से उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश से बुरा हाल है। इन इलाकों की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। लोगों को ऊंची जगहों और सड़कों पर शरण लेना पड़ रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, असम, सिक्किम समेत दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, बिहार बंगाल समेत केरल में झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला 31 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य और पश्चिम भारत में बारिश में कमी के बाद 29 अगस्त से फिर से इसकी रफ्तार तेज होने के आसार हैं। दक्षिण प्रायद्वीप में 30 अगस्त तक बारिश में तेजी की संभावना है, इसके बाद कम होने के आसार है। अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से लगते उत्तर पश्चिम भारत में कम दबाव का क्षेत्र बना रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना ह। उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश 31 अगस्त तक होगी।
विज्ञापन
केरल में कुछ जगहों तेज बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में एक सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। केरल में कुछ स्थानों पर रविवार को भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों से बाहर नहीं निकलने को भी कहा है।