मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, असम, मेघालय, त्रिपुरा, ओडिशा और सिक्किम में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज घना कोहरा छाया हुआ है। बनारस, मालदा, बालासोर, पारादीप में सोमवार सुबह 5:30 बजे 25 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। वहीं चंडीगढ़, बहराइच, लखनऊ, सुल्तानपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, अगरतला में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। जबकि पटियाला, हिसार, ग्वालियर, गोरखपुर, चंदबली, कैलाशहर, तेजपुर में 200 मीटर की दृयता रही।
यहां बारिश का अलर्ट जारी
बढ़ रही ठंड से कई राज्यों का न्यूनतम पारा भी गिर रहा है। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है। यही नहीं कोहरा, हिमपात और शीतलहर के बीच यूपी और झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है।