फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: दिल्ली में आज भी घना कोहरा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए मौसम का हाल

Sun, 06 Feb 2022 09:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर भारतीय राज्यों में फिलहाल कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। पढ़िए कैसा रहेगा देश भर में मौसम का हाल...
विज्ञापन
Weather Today Update: Dense Fog in Gurugram - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी होने की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले दो दिन तक लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं, आगामी तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आठ फरवरी को दिल्ली समेत अन्य इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा था और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। आईएमडी का कहना है कि दोपहर में धूप कुछ राहत दे सकती है लेकिन शाम होते-होते ठंड फिर बढ़ेगी। 15 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।

पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
आईएमडी के अनुसार हिमाचल, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज यानी रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में बर्फभारी भी हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, नई दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को सिक्किम और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें