फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल: बस कुछ दिन और... फिर शुरू हो जाएगा 'शीतलहर' का सितम, रिकॉर्ड बना सकती है इस बार की सर्दी

Tue, 13 Dec 2022 01:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। लोगों को इस बार रिकॉर्डतोड़ सर्दी का सितम झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
सर्दी का सितम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई इलाकों में अभी भी सर्दी ने रफ्तार नहीं पकड़ी है लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर तापमान तेजी से गिरने लगेगा और 25 दिसंबर आते-आते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर का सितम शुरू हो जाएगा। दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में 15 दिसंबर से हवा की रफ्तार तेज हो जाएगी।  भारी कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर अब कड़ाके की सर्दी आने वाली है।  हिमालय के इलाकों में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर लगभग खत्म हो चुका है। इसलिए जो बर्फबारी हिमालय प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हुई है, उसका असर दिल्ली में पड़ेगा।  दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार पड़ सकती है रिकॉर्डतोड़ सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में पालम सहित कई इलाकों में तापमान तीन से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं उत्तराखंड में तो 16 दिसंबर से शीतलहर पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गिरने लगा तापमान
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में  बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है। कई जगहों पर सुबह-सुबह शीतलहर का असर दिखने लगा है।

झारखंड में अभी से सर्दी का सितम शुरू
झारखंड में पारा तेजी से गिरने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर झारखंड में देखने को मिलेगा। पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी का एहसास ज्यादा होगा।

ठंड के बीच मध्यप्रदेश में बारिश
ठंड के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मैंडूस (cyclone mandous) के प्रभाव से मौसम में तेजे से बदलाव हो रहा है। खंडवा, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, उमरिया, छतरपुर में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।

बिहार में भी ठंड का सितम जारी
बिहार में भी ठंड का सितम जारी है। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार, खगड़िया, बक्सर में तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें