फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: मौसम के तेज करवट लेने का पूर्वानुमान, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदान में बारिश के आसार

Fri, 31 Dec 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम के करवट लेने के आसार हैं। कुछ दिनों के अंदर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी और तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ठंड में भी और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके पीछे की वजह श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के ऊपर बना एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दो दिनों में तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पांच से सात जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कुछ अन्य इलाकों में कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राजस्थान के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। चूरू के फतेहपुर में गुरुवार रात तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली-एनसीआर के लिए दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया
दिल्ली एनसीआर के लिए आईएमडी की ओर से दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां शीत लहर का प्रकोप बढ़ा है और आने वाले समय में इसमें और तेजी आने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने अपने मौसम संबंधी पूर्वानुमान में कहा है कि तीन जनवरी तक मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में इन तारीखों में हो सकती है बर्फबारी
हालांकि, चार जनवरी से इसमें कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में चार से  सात जनवरी के बीच बर्फबारी होने की भी संभावना है। पांच से सात जनवरी के बीच मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में रात और सुबह घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर रही कड़ाके की ठंड
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को अधिकतर स्थानों पर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज किया गया। हरियाणा का हिसार तेज ठंड की चपेट में है, यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें