फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: उत्तर-पश्चिमी भारत में लू से राहत मिलने की उम्मीद, बाकी हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sat, 21 May 2022 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार यहां के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, मानसून के अगले सप्ताह की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण लू का सामना कर रहे देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से को अगले तीन दिनों में इससे राहत मिल सकती है। एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम की स्थिति बनने से क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। 

अधिकतम तापमान इतना कम हो सकता है
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके बाद कोई उल्लेखनीय बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


अगले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

केरल, तमिलनाडु और असम में भारी बारिश
उत्तरी भारत के लोग जहां झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं वहीं केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हुई है। इडुक्की में थोडुपुझा में 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कोझिकोड में नौ, एर्नाकुलम में आठ और कोयंबटूर के वालपराई में आठ सेंटीमीटर बारिश हुई।

असम में भारी बारिश के चलते 35 में से 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यहां राहत और बचाव कार्य के लिए भारतीय वायु सेना ने चॉपर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं। असम के ढुबरी में शनिवार को 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 

अगले सप्ताह केरल पहुंच सकता है मानसून
आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून के अगले सप्ताह की शुरुआत में केरल पहुंचने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें