कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को आउटसोर्स सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। कर्नाटक में अब हर तीन सरकारी नौकरी में से एक महिला के लिए आरक्षित होगी।
कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को बड़ा तौहफा देते हुए शुक्रवार को आउटसोर्स सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। जिसके बाद अब कर्नाटक में हर तीन सरकारी नौकरी में से एक महिला के लिए आरक्षित होगी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
इसे लेकर मुख्य सचिव पी रविकुमार एक सर्कुलर जारी कर बताया कि आरक्षण का लाभ पुलिस और ऊर्जा जैसी आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा। सर्कुलर में आउटसोर्स सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने की बता कही गई है। सर्कुलर के अनुसार महिलाएं आउटसोर्सिंग की गई नौकरियों में अच्छा काम करती हैं।
सर्कुलर में बताया गया है कि कर्नाटक सरकार हाउसकीपिंग स्टाफ, डाटा एंट्री ऑफरेटर और अन्य ग्रुप डी कर्मचारियों, ड्राइवरों की भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करती है।
विज्ञापन
फिलहाल कर्नाटक में 7.2 लाख स्वीकृत पद हैं, जिनमें 4.6 लाख कर्मचारी हैं। जिनमें से 1.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारी हैं। 33 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद करीब 50 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।