फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: निकोबार में मॉनसून की दस्तक, इधर एनसीआर में लू का रेड अलर्ट; दिल्ली में तापमान 44 पार

Mon, 20 May 2024 07:03 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Weather: मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया। साथ ही कहा कि इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों की जनता बेहाल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप में दस्तक दे दी। इसके बावजूद, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया। साथ ही, कहा कि इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को यह 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में आगरा 47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर भी 47 डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मॉनसून के 31 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है। विभाग ने केरल में अगले पांच दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही, 20 मई को तीन जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पांच दिन भीषण गर्मी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया, उत्तर भारत में भीषण गर्मी अगले सप्ताह तक बनी रहेगी। राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में पांच दिन तक रेड अलर्ट जारी किया है। यूपी में 3-4 दिन तक लू चलेगी। उत्तर मध्य प्रदेश में भी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के कई स्थानों पर दिन का पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


पहाड़ों पर भी चल रही लू
हिमाचल प्रदेश के शिमला, धर्मशाला समेत 10 शहरों में लू का सामना करना पड़ा। चार दिन व लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऊना का तापमान सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें