फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : तेजी से बदल रहा मौसम, कहीं धूप तो कहीं बारिश का अनुमान, जानें दिल्ली-एनसीआर समेत बाकी राज्यों का हाल

Thu, 04 Mar 2021 10:01 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच, भारत  मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के  अधिकांश हिस्सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं  दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में गर्मी की तपिश से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जबकि पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
 

यहां तूफान आने की आशंका 
अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चढ़ सकता है दिल्ली का पारा 

दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिलेगा। अगले 6 दिनों तक यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 5 मार्च को दिल्ली में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं 8 मार्च तक राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि कई राज्यों में तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। बीते दो महीनों के मौसम ने भी गर्मी के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

मध्यप्रदेश में धूप दिखाएगी तेवर 
मध्यप्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। इससे धूप चुभने लगी है। हालांकि, हवाओं का रख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना रहने से रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी दो दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान इसी तरह बना रहेगा। सात मार्च से हवाओं की दिशा बदलने से धूप के तेवर और तल्ख हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें