फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश, समुद्र में हाई टाइड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 05 Jul 2020 03:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आखिरकार बारिश ने राहत पहुंचाई है। शनिवार रात से चल रही हवाओं के बाद एनसीआर में आज तड़के जोरदार बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में चार जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

2 of 7
बारिश के बाद पटना की सड़क पर हुआ जल-जमाव - फोटो : ANI
बिहार के पांच जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को 20 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में वज्रपात से 20 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा भोजपुर में नौ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अब तक राज्य में वज्रपात ने 130 लोगों की जान ले ली है। वहीं राजधानी पटना में भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर जल-जमाव हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
मुंबई में बारिश की वजह से जल-जमाव हो गया है - फोटो : ANI
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मुंबई, ठाणे और कोंकण महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रविवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रही और महानगर के कुछ निचले इलाकों में जल-जमाव हो गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है।

4 of 7
मुंबई में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है - फोटो : ANI
मध्य मुंबई में हिंदमाता, और पूर्वी उपनगरों के चेंबूर सहित शहर के कुछ निचले इलाकों में भारी वर्षा हुई। ठाणे जिले और कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, आईएमडी ने कहा, क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन घंटों के दौरान तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की चेतावनी दी है। मुंबई में भारी बारिश और जलभराव के बीच समुद्र में हाई टाइड की लहरें उठीं। मुंबई में पहले ही चेतावनी जारी की गई थी कि आज दोपहर 12.23 बजे समुद्र में 4.63 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
भोपाल में भारी बारिश हुई - फोटो : ANI
इसके अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज तेज बारिश हुई। वही भारतीय मौसम विभाग ने कहा, 'मानसून गर्त अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। इसके प्रभाव के तहत, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी रूप से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान अलग-थलग पड़े क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।'
 
 
विज्ञापन

6 of 7
भारी बारिश से सड़क पर भरा पानी - फोटो : ANI
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के शेष भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, शेष गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
असम के 18 जिले बाढ़ की चपेट में हैं - फोटो : PTI
वहीं असम के 18 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से और दो लोगों की मौत हो गई है और 10.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मोरीगांव और तिनसुकिया जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में अब तक बाढ़ से 61 लोगों की और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें