फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज: उत्तर से मध्य भारत में बारिश की संभावना, कई अन्य राज्यों में भी तेज धूप से मिलेगी राहत

Sun, 21 Mar 2021 08:34 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर से मध्य भारत तक लोगों को सूरज की तेज धूप से राहत मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर से मध्य भारत तक बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर-पूर्व भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी का कहना कि मध्यप्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ में रविवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली गिरने और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर 
मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर समूचे उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में सोमवार से अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी कमी आएगी।



वहीं, उत्तर भारत से आने वाली हवाएं भी गर्मी से राहत दिलाएंगी। मौसम के करवट लेने से इस पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी पड़ने के साथ अधिक बारिश की भी संभावना जताई है। 
विज्ञापन


आज से करवट लेगा दिल्ली का मौसम
वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इससे दिल्लीवासियों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिलेगी। बारिश के कारण इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर समूचे उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों तक इन जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी कमी आएगी। 

राजस्थान में 23 मार्च तक बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान में भी रविवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। यह सर्कुलेशन 24 मार्च तक हरियाणा की ओर रुख करेगा।

विज्ञापन

मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बढ़ेगी बारिश 

स्काईमेट वेदर के अनुसार मध्य भारत पर जारी बारिश की गतिविधियां अब कुछ कम हो सकती है। हालांकि, मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना कायम है। इसके अलावा मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी। जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश सोमवार सुबह से शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे पश्चिमी हिमालयी राज्यों के अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ जाएगी। 

मध्यप्रदेश में जारी रहेगी बारिश
बता दें, मध्यप्रदेश में तीन दिनों से लगातार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम को भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की आशंका जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें