फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: राजधानी दिल्ली में लुढ़का पारा, बिहार में येलो अलर्ट, अगले दो घंटे में यहां होगी बारिश; जानिए, कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Wed, 12 Jan 2022 08:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वानुमान के तहत अगले दो घंटे में यूपी व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्रता की बारिश होगी। 
विज्ञापन
ठंड में आग के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हुई बारिश का असर अब दिखना शुरू हो गया है। उधर, पहाड़ी इलाकों उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल में भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ शीत लहर दस्तक दे रही है, जिससे पारा भी लुढ़कना शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में दोपहर को निकली धूप के बाद शाम को एकाएक सर्दी बढ़ गई, जिससे पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्दी बढ़ेगी और रात का तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कोहरा भी दस्तक देगा। 

विज्ञापन




अगले दो घंटे में यूपी-हरियाणा में होगी बारिश 
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के तहत अगले दो घंटे में यूपी व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र के व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरपुर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्रता की बारिश होगी। 

बिहार में बारिश का येलो अलर्ट 
आईएमडी की ओर से बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 जनवरी तक यहां बारिश होती रहेगी। राज्य के 13 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं राज्य में पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। अगले 24 से 48 घंटों में हवा की गति में बदलाव होगा, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन


देहरादून-मध्य प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड 
देहरादून में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने के अनुमान हैं। आईएमडी की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे रात के समय ठंड बढ़ जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां बादल भी छाए रहेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी दिनभर ठंड बने रहने की संभावना है। यहां पर भी न्यूनतम पारे में बदलाव देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें