फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: वायुसेना प्रमुख ने किया हथियार प्रणाली शाखा का उद्घाटन, कहा- अब एक छतरी के नीचे आ जाएंगे ऑपरेटर्स

Mon, 01 Jul 2024 08:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगमपेट (तेलंगाना)

सार

Telangana: तेलंगाना के बेगमपेट में सोमवार को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना की एक हथियार प्रणाली (डब्ल्यूएस) शाखा का उद्घाटन किया गया। इस शाखा के निर्माण को 2022 में मंजूरी मिली थी। 
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की हथियार प्रणाली शाखा का उद्घाटन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के बेगमपेट में सोमवार को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना की एक हथियार प्रणाली (डब्ल्यूएस) शाखा का उद्घाटन किया गया। वायुसेना के अधिकारियों के लिए नई हथियार प्रणाली शाखा की मंजूरी 2022 में दी गई थी। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि इस शाखा के निर्माण के साथ ही जमीन आधारित और हथियार प्रणालियों के संचालक (ऑपरेटर) एक छतरी के नीचे आ जाएंगे। 

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने कहा, वायु सेना प्रमुख चौधरी ने आज कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर (सीएडब्ल्यू) में उच्च कमान पाठ्यक्रम के 48 अधिकारियों को संबोधित किया। उनकी अगवानी सीडब्ल्यू के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल पीएस वडोदकर ने की। इस दौरान वायुसेना प्रमुख ने वायु सेना के मध्य स्तर के नेतृत्व के बीच परिचालन तैयारियों और प्रभावी फैसले लेने की अनिवार्यता पर जोर दिया। 

अपने संबोधन के दौरान विभिन्न वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकरण को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें