फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 'लूटे गए हथियार यहां डालें'; चुनाव के बीच मणिपुर में ड्रॉपबॉक्स लगा कर की जा रही खास अपील

Sun, 14 Apr 2024 06:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में बीते साल 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय झड़पें हुईं हैं। इसके चलते वहां अभी तक 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
मणिपुर में ड्रॉपबॉक्स लगा कर की जा रही खास अपील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों चुनावी बयार बह रही है, चारों ओर जनसभाओं, चुनावी नारों, वादों और नेताओं की बयानबाजी का शोर है। बावजूद इसके पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में अभी तक हिंसा पूरी तरह से शांत नहीं हुई है। हिंसा प्रभावित इस राज्य में चुनावी चर्चाएं और पोस्टर, बैनर और रैलियों से जुड़ी चीजें गायब हैं, लेकिन बंदूकों की तस्वीरों वाले ड्रॉप बॉक्स यहां कई जगहों पर देखे जा रहे हैं। दरअसल, राज्य में कई जगहों पर 'हथियार ड्रॉप बॉक्स'रखे गए हैं। इनके जरिए प्रशासन और सरकार ने हिंसा के दौरान लूटे गए हथियारों को लौटाने की अपील की है। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि राज्य में हिंसा के दौरान लोगों ने शस्त्रागारों से सरकारी हथियार लूट लिए थे। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हथियार लौटाने की अपील की थी। अब तक लोगों ने काफी मात्रा में हथियार लौटाए भी हैं, लेकिन शस्त्रागारों से लूटे गए 4,200 से अधिक हथियारों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा से बचने के लिए लूटे गए हथियारों को ड्रॉप बॉक्स में डालने की अपील की गई है। 

इन हथियार ड्रॉप बॉक्स पर पोस्टर भी लगाया गया है। जिसपर अंग्रेजी और मैतेई दोनों भाषाओं लिखा है, 'कृपया अपने छीने गए हथियार यहां डालें।' इसके साथ ही यह भी लिखा गया है कि ऐसा करने के लिए आप स्वतंत्र हैं।  कई ड्रॉप बॉक्स में हथियार सरेंडर भी किए गए हैं, लेकिन कई बॉक्स खाली भी देखे गए हैं। इससे पहले, जून में इंफाल पूर्व से भाजपा विधायक एल सुसिंद्रो मेइतेई के घर पर सुरक्षा बलों से छीने गए हथियारों को वापस करने के लिए एक ड्रॉपबॉक्स स्थापित किया गया था। इससे किसी का नाम सामने नहीं आएगा और गोपनीयता बनी रहेगी।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान सतर्कता बरतते हुए पूर्वोत्तर राज्यों के जिला मजिस्ट्रेटों ने लाइसेंस प्राप्त हथियार धारकों को चुनाव से पहले अपने हथियार नजदीकी पुलिस स्टेशनों में जमा करने के आदेश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखना और शांतिपूर्ण चुनाव कार्यवाही सुनिश्चित करना है।  मणिपुर में दो लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। वहीं, बाहरी मणिपुर के शेष क्षेत्रों में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।

बता दें कि मणिपुर में बीते साल 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय झड़पें देखी गई हैं। इसके चलते वहां अभी तक 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें