फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा ने यूपी को लूटा, अब 2017 में इन्हें उखाड़ फेंको : केशव

Sun, 04 Dec 2016 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन महारैली में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। सपा और बसपा ने प्रदेश को जमकर लूटा है। जनता विकास के लिए परेशान है लेकिन सपा और बसपा के नेता अपना खजाना भरने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की पक्षधर है। भाजपा की सरकार वाले सभी प्रदेशों में विकास की लहर है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-बसपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकना है। 
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि जनता ही बताए कि उसे अपराध, भ्रष्टाचार या विकास कैसी सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की प्रतिक्रिया जानना चाहती है इसके लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 7505403403 नंबर पब्लिक को नोट कराया और कहा कि इस नंबर पर मिस कॉल दीजिए। इसके बाद आपके पास फोन आएगा, जिस पर आपको बताना है कि प्रदेश में कैसी सरकार चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गरीबों के हित को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने तमाम योजनाएं तैयार की हैं, जिन पर लगातार काम किया जा रहा है। नोटबंदी का फैसला भी गरीबों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया। इसी तरह अभी और कड़े फैसले होंगे जो भ्रष्टाचार और उपराध के खिलाफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें