फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने की नई रक्षा खरीद नीति की घोषणा

Tue, 29 Mar 2016 04:31 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, गोवा

सार

  • गोआ डिफेंस एक्सपो में परिकर ने नई नीति को मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाला बताया 
  • बोले, भारतीय नागरिक होने के नाते की जाएगी जाधव की मदद
विज्ञापन
manohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित नई रक्षा खरीद नीति की घोषणा की। इस नई नीति में ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर दिया गया है। परिकर ने उम्मीद जताई कि हम इस क्षेत्र में अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बड़े निर्यातक बन कर उभरेंगे।
विज्ञापन


संभव है कि हम भविष्य में स्वदेशी तकनीक से विकसित ब्रम्होस, आकाश और छोटी मिसाइल तेजस की तकनीक भी निर्यात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई नीति से खरीद प्रक्रिया पारदर्शी होगी। दक्षिणी गोवा में आयोजित चार दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी- नौवें डिफेंस एक्सपो इंडिया का उद्घाटन करते हुए परिकर ने कहा कि नई रक्षा खरीद नीति (डीपीपी) से ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा। परिकर ने कहा कि मौजूदा समय में दो हजार करोड़ के रक्षा उपकरण निर्यात किए जा रहे हैं, जो हमारे कुल उत्पादन का 10 फीसदी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मेक इन इंडिया के तहत निर्यात का दायरा पांच हजार करोड़ तक बढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि नई डीपीपी को अभी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है और आगामी 15 दिन में इसकी प्रतियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। परिकर ने कहा कि नई नीति में एक नई ‘भारतीय डिजाइन, निर्माण और विनिर्मित (आईडीडीएम)’ श्रेणी पेश की गई है। इससे स्थानीय रक्षा इकाइयों को लाभ होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 49 फीसदी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव की सभी जरूरी सहायता की जाएगी : परिकर

मनोहर परिकर - फोटो : PTI
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सोमवार को कहा कि पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की हर संभव मदद के लिए विदेश मंत्रालय से कहा गया है। पाकिस्तान का दावा है कि जाधव रॉ के अधिकारी है और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

परिकर ने कहा, ‘जहां तक मेरी जानकारी है, हम इस बात से सहमत हैं कि वह एक भारतीय नागरिक हैं और हमने दूतावास की मदद के लिए कहा है।’ उन्होंने कहा कि वह जाधव को लेकर इसलिए भी चिंतित हैं क्योंकि वह एक पूर्व सैनिक हैं। विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय को उन्होंने संकेत किया है कि जाधव पूर्व अधिकारी हैं और उनकी हर संभव सहायता और मदद की जानी चाहिए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की प्रशंसा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय बेहतरीन तरीके से अपना काम कर रहा है। जाधव के बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से बना कर दिया। उन्होंने कहा, वन रैंक वन पेंशन देने के अलावा मैं पूर्व सैनिक के बारे में और कोई बात नहीं कर सकता।

कुलभूषण जाधव को इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने सक्रिय रॉ एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भारत ने पाकिस्तान के आरोप को खारिज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें