फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Fri, 24 Nov 2017 01:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एआईएडीएमके के नेता टीटीवी दिनाकरण - फोटो : ANI
विज्ञापन
एआईएडीएमके के नेता टीटीवी दिनाकरण ने गुरुवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री पल्लानीस्वामी और उनके डिप्टी ओ पनीरसेल्वम की अगुवाई वाली एकीकृत एआईएडीएमके को दो पत्ते को चुनाव चिह्न आवंटित किया है।
विज्ञापन



दिनाकरण का आरोप है कि केंद्र की इच्छा अनुसार चुनाव आयोग ने पक्षपातपूर्ण ढंग से काम किया है। दिनाकरण का कहना है कि चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के साथ काम नहीं किया है। हम उनके फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और जीत हमारी होगी। पार्टी कार्यकर्ता और लोग हमारे साथ हैं।

 पढ़ें:  UK में पद्मावती पास, निर्माता बोले- पहले भारत में फिल्म को मिले मंजूरी, फिर करेंगे रिलीज
  गौरतलब है कि दो फाड़ में बंट चुकी अन्नाद्रमुक पार्टी में वी के शशिकला और उसके गुट को बड़ा झटका देते हुए चुनाव आयोग ने कहा था कि पार्टी का दो पत्तियों वाला चुनाव चिन्ह मुख्यमंत्री पलानीसामी के गुट का ही रहेगा। दूसरी तरफ एआईएडीएमके घूस मामले की सुनवाई करते हुए गुरुवार को दिल्ली कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को टीटीवी दीनाकरण के खिलाफ चार्जशीट फाइल न करने को लेकर लताड़ लगाई है।  कोर्ट ने पुलिस से दो हफ्तों में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने घूस मामले में आरोपी सुकेश की न्यायिक हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें