केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाऊद इब्राहिम को जल्द ही पकड़े जाने का दावा किया है। दाऊद की गिरफ्तारी के बारे में किसी निश्चित समय का ऐलान न करते हुए उन्होंने कहा कि वह (दाऊद इब्राहिम) चाहे विश्व के किसी भी देश में क्यों न छिपा हुआ हो भारत सरकार उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
सिंह ने बताया कि दाऊद एक वैश्विक आंतकवादी है। उसका पकड़ा जाना भारत के लिए जरुरी है। उसे पकड़ने के लिए वैश्विक एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। उससे जुड़े सभी कागज़ात भारत पहले ही पाकिस्तान को सौंप चुका है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने फिर इस बात को दोहराया है। कि पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने का दावा किया था। आईएसआईएस की तरफ से हाल में ही जारी वीडियो पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए आईएसआईएस के वीडियो को सिरे से खारिज कर दिया।