फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI Ramana: वकीलों से बोले सीजेआई रमना, आप भाग्यशाली है कि आपको चैंबर मिले

Thu, 21 Jul 2022 10:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बाद आखिरकार कुछ हुआ है, इसलिए कक्षों की सुविधा का आनंद लें। मैं मामले के गुण-दोष के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम पेड़ के नीचे खड़े रहते थे। आप भाग्यशाली हैं कि आपको चैंबर मिले। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने गुरुवार को पुराने दिनों को याद करते हुए वकीलों से यह बात कही। ये वकील सुप्रीम कोर्ट परिसर में वकीलों को कक्षों के आवंटन को चुनौती देने वाली याचिका की तत्काल सुनवाई की मांग कर रहे थे। जस्टिस रमना ने कहा कि वकालत का अभ्यास करने के लिए कोई जगह मिलना एक बड़ा उपकार है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं आपको बता सकता हूं, दिल्ली को छोड़कर देश में कहीं भी आपको चैंबर नहीं मिलते हैं। अदालत की प्रशासनिक शाखा 468 वकीलों की एक सूची के साथ सामने आई है जिन्हें कक्ष आवंटित किया जाएगा। कक्षों के आवंटन के कुछ पहलुओं को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की गई है और एक पीठ जिसमें न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली भी शामिल हैं, उसने इसे 25 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की है। 

उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बाद आखिरकार कुछ हुआ है, इसलिए कक्षों की सुविधा का आनंद लें। मैं मामले के गुण-दोष के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। कृपया मुझे गलत न समझें। मैं प्रधान न्यायाधीश के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं। वकीलों के कल्याण और हित में और बड़ी मुश्किलों के साथ आखिरकार कुछ हुआ है। सीजेआई ने कहा कि आवंटन समिति के तीन न्यायाधीशों ने आवंटियों की सूची को अंतिम रूप देने में काफी समय लगाया है और अब लगभग 400-500 लोगों को लाभ मिल रहा है। आप इसे रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें