फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद बोले मोदी, 125 करोड़ देशवासियों की ताकत पर भरोसा

Sun, 12 Mar 2017 06:53 AM IST
amarujala.com- Presented by : अकरम
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को अभिभूत करने वाला बताया है। उन्होंने जनता के भरोसे और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया है। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
विज्ञापन


चुनावी नतीजे आने के बाद लगातार कई ट्वीट कर मोदी ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि भाजपा को समाज के हर वर्ग से अप्रत्याशित सहयोग मिला है। युवाओं से मिले भारी समर्थन से दिल गदगद है। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा में लगातार भरोसा जताने, सहयोग करने और उसके प्रति लगाव के लिए देश की जनता को धन्यवाद। यह एक शानदार जीत है। उन्होंने आगे लिखा कि हर पल हम देश की जनता के कल्याण और बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। हम 125 करोड़ देशवासियों की ताकत में भरोसा करते हैं।  Every moment of our time, everything we do is for welfare & wellbeing of the people of India. We believe in the power of 125 crore Indians. — Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2017
विज्ञापन



उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर बिना थके कड़ी मेहनत की। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए अमित शाह, पार्टी पदाधिकारियों और प्रदेश यूनिट को बधाई। यूपी की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है। 

उन्होंने आगे लिखा कि काशी के सांसद होने के नाते वहां के लोगों द्वारा दिखाए गए मजबूत भरोसे और प्यार से वह अभिभूत हैं। वह काशी की जनता को नमन करते हैं। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड में मिली जीत को विशेष बताते हुए कहा कि वह राज्य की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि भाजपा प्रतिबद्धता के साथ उनकी सेवा करेगी। 
विज्ञापन

आजादी के बाद सबसे बड़ी जीत, काम पर जनता की मुहर: अमित शाह

अमित शाह ने कहा- आजादी के बाद सबसे बड़ी जीत, काम पर जनता की मुहर
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली स्थित मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी सहित उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी की जीत उत्साह बढ़ाने वाली है। यह इस दावे पर मुहर लगाती है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एक ऐसे नेता के रूप में आए हैं जो गरीबों के बारे में सोचते हैं। मोदी उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।  उन्होंने कहा कि पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ होगा।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी की जीत देश की राजनीति बदलेगी। इस बार यहां जाति, धर्म, परिवारवाद और गुंडातंत्र को नकारा गया। लोगों ने काम के आधार पर बीजेपी को वोट दिया। उन्होंने भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उनकी पार्टी जनादेश पर खरा उतरेगी। अमित शाह ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में 10 में से 6 सीट पर बीजेपी को जीत मिली। उन्होंने इसके लिए खासतौर पर वहां की जनता का शुक्रिया करते हुए कहा कि साल 2014 में जो उम्मीदें जगी थीं, उसे मुकाम मिलना शुरू हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें