फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबर रोड का नाम बदलना हमारे एजेंडे में नहीं: नायडू

Thu, 19 May 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने वेंकैया नायडू ने बुधवार को साफ किया कि अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप मार्ग करना उनके एजेंडे में नहीं है। बकौल नायडू, किसी सड़क का नामकरण या इसमें बदलाव शहरी विकास मंत्रालय का विषय नहीं है। यह केंद्र सरकार का एजेंडा भी नहीं है। इसकी जगह हमारा पूरा फोकस विकास पर है।
विज्ञापन


इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखकर लुटियंस जोन में स्थित अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की वकालत की थी।

अपनी मांग के हक में वीके सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे धर्मनिरपेक्ष और जनप्रिय राजपूत शासक थे। लेकिन उन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला है। वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में देश का विकास है। सरकार इस दिशा में बेहद संजीदगी से काम कर रही है। सड़कों का नामकरण व बदलाव हमारे एजेंडे में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें