फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: फैक्टरी में आग लगने से दो की मौत के बाद सीएम ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Wed, 13 May 2026 02:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल के तिलजला और तोपसिया इलाके में अवैध फैक्टरी में आग लगने से दो लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गैरकानूनी फैक्टरियों की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी जाए। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तिलजला, तोपसिया और आसपास के इलाकों में चल रही अवैध फैक्टरियों की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी जाए। यह आदेश उस घटना के बाद दिया गया है, जिसमें एक फैक्टरी में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि तिलजला की वह फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी, जहां आग लगी थी और इसके मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना क्या हुई थी?
तिलजला में मंगलवार की दोपहर खान जीजे खान रोड स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिपर पर चमड़े की फैक्टरी के स्टोर रूम में आग लग गई थी। घटना दोपहर करीब पौने दो बजे की है। तपसिया थाना क्षेत्र में आग लगने की इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी और लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इस दौरान धुएं से दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

जानकारी के मुताबिक, स्टोर रूम में आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में तेजी से फैली। सूचना पर दमकल के चार वाहन पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। इसके बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बतौर सीएम शुभेंदु अधिकारी का विधानसभा में पहला दिन, प्रवेश से पहले सदन को दंडवत प्रणाम

बाथरूम में छिप गए थे लोग
चश्मदीदों के मुताबिक, आग और धुएं से बचने के लिए वहां मौजूद लोग बाथरूम में जाकर छिप गए थे। उन्हें लग रहाथा कि वह कुछ देर सुरक्षित रह लेंगे। लेकिन तेजी से फैलते धुएं ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। इस पूरी इमारत पर बाहर निकलने के दो ही रास्ते थे। लेकिन आग और धुएं के कारण इनसे बाहर आना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
राज्य सरकार ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, एक जांच समिति भी गठित की गई है, जिसका नेतृत्व पुलिस आयुक्त करेंगे। यह समिति राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें