फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जादवपुर विवि की छात्राएं बेशर्म व घटिया'

Sun, 15 May 2016 04:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • वे हमेशा पुरुष छात्रों के साथ रहने का मौका खोजती हैं
  • दो छात्र समूहों की हाथापाई के दौरान छात्राओं ने छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
विज्ञापन
dilip ghosh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्राओं के संबंध में एक विवादास्पद बयान दिया है। घोष ने विश्वविद्यालय की छात्राओं को बेशर्म और घटिया बताते हुए कहा है कि वे हमेशा पुरुष छात्रों के साथ रहने का मौका खोजती हैं।
विज्ञापन


घोष ने यह टिप्पणी पिछले सप्ताह एबीवीपी और वाम झुकाव वाले छात्रों के बीच फिल्म दिखाने के मामले में हुई हाथापाई के बाद छात्राओं की ओर से छेड़छाड़ के आरोप के बाद की है। घोष ने कहा कि छेड़छाड़ के ये आरोप आधारहीन हैं। जादवपुर विश्वविद्यालय की जिन छात्राओं ने यह आरोप लगाए हैं वे खुद घटिया और बेशर्म हैं। वे हमेशा अपने पुरुष छात्रों के साथ रहने के मौके की तलाश में रहती हैं।

विश्वविद्यालय में हिंसा के सवाल पर घोष ने कहा कि हर किसी को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर लोकतांत्रिक तरीके से रैली आयोजित करने का अधिकार है। उन्होंने पूछा कि यह अधिकार क्या किसी एक पार्टी के कार्यकर्ताओं का हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें