फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो: भारत लौटे छात्रों ने बताई कैसी है यूक्रेन की स्थिति, कुछ डरे दिखे तो कइयों ने बयां किया अपना दर्द

Wed, 23 Feb 2022 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन में करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें ज्यादातर छात्र हैं। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 
 
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान से करीब 240 भारतीय छात्र देर रात भारत पहुंचे। उड़ान AI 1946 ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बॉरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम लगभग 6 बजे (IST) उड़ान भरी और मंगलवार को लगभग 11.40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। दिल्ली उतरने के बाद कुछ छात्रों के चेहरे पर खुशी थी तो कुछ डरे भी दिखे। छात्रों ने कहा कि अपने वतन लौटकर काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन यूक्रेन में आने वाले समय में स्थिति खराब होने वाली है। एक छात्रा ने तो रात में फायरिंग की आवाज सुनाई देने की बात भी कही। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर हमलोग देश लौट आए हैं। आगे स्थिति सुधरने तक ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने छात्रों से बातचीत का वीडियो भी जारी किया है।

विज्ञापन

 

Koo App

The flight landed in Delhi with 241 passengers at IGI airport. ”More flights in the coming days to help Indians return,” V. Muraleedharan stated earlier.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 23 Feb 2022



यूक्रेन की स्थिति पर क्या कहा छात्रों ने
भारत लौटने वाले कई भारतीय यूक्रेन में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र हैं। छात्रों ने जमीनी हालात का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में स्थिति तो शांतिपूर्ण है लेकिन काफी लोगों में भविष्य को लेकर काफी दहशत है। छात्रों ने कहा कि हमने दूतावास की सलाह का पालन किया है जिसमें छात्रों को जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा गया है। छात्रों ने कहा कि हमें अपने वतन लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। इसके अलावा एक छात्र शिवम चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि वहां कुछ ज्यादा नहीं हो रहा है। फिलहाल शांतिपूर्ण स्थिति है। लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं, लोग क्या कह रहे हैं, हमें नहीं पता कि आने वाले दिनों में क्या होगा। एक अन्य छात्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि उसके माता-पिता अब काफी राहत महसूस कर रहे हैं कि संकट के बीच उसने यूक्रेन छोड़ दिया है। एक और छात्रा ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में स्थिति अभी इतनी खराब नहीं हुई है जितनी पूर्वी यूक्रेन में हो रही है। छात्रा ने बताया कि लगभग सभी सीमाओं पर रूस की आर्मी की तैनाती है। कभी भी आक्रमण हो सकता है। सीमाओं पर भारी संख्या में रूस के हथियार और वॉर टैंक रखे गए हैं।
विज्ञापन

 
अतिरिक्त उड़ानों का संचालन
इस बीच, यूक्रेन में जारी उच्च स्तरीय तनाव को देखते हुए भारत ने अतिरिक्त उड़ानों को संचालित करने का फैसला किया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास के मुताबिक, कीव से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी(दो उड़ानें) और 6 मार्च, 2022 को संचालित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें