कार्मिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कचरे के निपटान से 364.53 करोड़ रुपये की कमाई हुई और 88.05 वर्ग फुट से ज्यादा जगह खाली की गई।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी कि महीने भर चले देश के सबसे बड़े स्वच्छता अभियान के दौरान कचरे के निपटान (डिस्पोजल) से केंद्र सरकार ने 364 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित तक चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में सफल रहा है।
कार्मिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कचरे के निपटान से 364.53 करोड़ रुपये की कमाई हुई और 88.05 वर्ग फुट से ज्यादा जगह खाली की गई।
विज्ञापन
कचरे के निपटान से सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त करने वालों का विवरण देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सैन्य मामलों का विभाग 212.76 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद कोयला मंत्रालय 48.51 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और रेल मंत्रालय 33.05 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि कूड़े-कचरे के निपटान से पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने 14.82 करोड़ रुपये कमाए और रक्षा उत्पादन विभाग ने 13.06 करोड़ रुपये कमाए।
मंत्री ने आगे बताया कि यह देश का सबसे बड़ा कार्यालय स्वच्छता अभियान था। इससे, संबंधित लोगों के व्यवहार में बदलाव आया। हालांकि, अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है, लेकिन सफाई का काम जारी रहेगा।