फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Hilton Hotel Shooting: 'लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं', ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

Sun, 26 Apr 2026 09:40 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान हथियारबंद व्यक्ति घुसने से हड़कंप मच गया, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे काबू में लिया। पीएम मोदी ने घटना पर चिंता जताई। साथ ही इस हिंसा की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती और ऐसी घटनाओं की पूरी तरह निंदा की जानी चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति हथियारों और चाकू के साथ होटल की लॉबी में घुस गया और बॉलरूम की ओर बढ़ने लगा, जहां बड़ी संख्या में अमेरिकी नेता और पत्रकार मौजूद थे। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तुरंत तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे काबू में ले लिया और हिरासत में ले लिया। सुरक्षा बलों की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें:- लिंकन से ट्रंप तक: अमेरिका में राष्ट्रपतियों पर हमले का खूनी इतिहास; चार की पद पर रहते हुई हत्या; जानिए सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप-वेंस-रुबियो को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
घटना के बाद तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया और राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल को खाली करवा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी घटना की गहन पड़ताल कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Attack on Trump: पहले भी हो चुका है ट्रंप पर जानलेवा हमला, पेंसिलवेनिया की रैली में कान को छूकर निकली थी गोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें