संक्रमण दर में गिरावट ही तो नहीं नई लहर का संकेत
- आंकड़ों की मानें तो पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में आठ फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। यह संख्या बीते पांच दिन में सबसे कम है, लेकिन संक्रमण दर 20 फीसदी तक दर्ज की गई है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि जांच और दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन संक्रमण दर में गिरावट नहीं है तो यह आगामी नई लहर का संकेत भी हो सकता है।
ओमिक्रॉन का कम लोगों में गंभीर असर
- सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर का मानना है कि ओमिक्रॉन का बहुत कम लोगों में गंभीर असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में जितने ज्यादा लोगों को सर्दी-जुकाम होता है उतना ही अधिक उनका भविष्य में बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह या फिर महीने में कोरोना की नई लहर आने की आशंका भी अधिक है।
- पिछले एक दिन में 14.74 लाख सैंपल की जांच हुई जिनमें 20.75 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर भी बढ़कर 17.03 फीसदी तक पहुंच गई है। इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,95,43,351 हुई है जिनमें से 3,67,93,25 मरीज अब तक ठीक भी हुए लेकिन 4,89,848 लोगों की संक्रमण के चलते अब तक मौत हो चुकी है।
कोरोना का मुआवजा हक, इसमें देर न हो : हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि मुआवजा कोरोना से मरने वालों के परिजनों का हक है। उन्हें इससे वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि डाक या व्यक्तिगत तौर पर दायर मुआवजा देने में देरी नहीं होनी चाहिए। एक जनहित याचिका में अनुरोध किया गया है कि कोर्ट सरकार को ऑनलाइन आवेदन देने के लिए मजबूर न करने का निर्देश दे।