फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम 15 करोड़ ' पर वारिस पठान को मिला नोटिस, 29 फरवरी को पेश होने का मिला आदेश 

Thu, 27 Feb 2020 02:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी
विज्ञापन
वारिस पठान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान को 29 फरवरी को अपने बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी कलबुर्गी के पुलिस उपायुक्त एमएन नागराज ने दी। उन्होंने बताया कि पठान को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। पठान ने कुछ दिनों पहले एक रैली में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम 15 करोड़ हैं मगर 100 को ऊपर भारी पड़ेंगे। जिसपर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी में 16 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आयोजित एक रैली में कहा था कि हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। हमें आजादी चाहिए, इस तरह की चीजें हमें केवल मांगने से नहीं मिलती है, हमें इसे छीनना पड़ता है। यहां रखना हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी है। पठान का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इस विवादित बयान को लेकर नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संवाददाताओं से बात करते हुए, एआईएमआईएम महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने कहा था कि हमारी पार्टी वारिस पठान द्वारा दिए गए बयान का समर्थन नहीं करती हैं। पार्टी उनके इस बयान को लेकर उनसे जवाब मांगेगी। 
विज्ञापन


ओवैसी ने लगाई बयान देने पर रोक

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पठान के बयान पर नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। भड़काऊ बयान पर पार्टी की किरकिरी के बाद ओवैसी ने पठान के मीडिया से बात करने पर रोक लगाई है। उन्हें सार्वजनिक तौर पर कोई बयान देने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें