फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई सदस्यों ने की गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 27 Feb 2020 02:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सीपीआई सदस्यों ने की गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना के हैदराबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे सीपीआई (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीपीआई कार्यकर्ता दिल्ली हिंसा के विरोध में अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

वहीं, दिल्ली हिंसा के खिलाफ सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व लिबरेशन समर्थक हाशमी चौक पर एकत्रित हुए एवं बैनर, पोस्टर व प्ले कार्ड प्रदर्शित कर एवं नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार, भाजपा व आरएसएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

उन्होंने दिल्ली दंगों पर अविलंब लगाम लगाए जाने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ितों को क्षतिपूर्ति व न्याय एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की भी मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें