फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'वक्फ संशोधन विधेयक संविधान पर सीधा हमला', केंद्र पर बरसे जयराम रमेश; TDP और JDU से पूछा उनका रुख

Mon, 31 Mar 2025 09:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार और सहयोगी दलों पर वक्फ बिल को लेकर निशाना साधा गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश इसके साथ इस बिल को संविधान पर सीधा हमला बताया है और टीडीपी और जेडीयू से इस बिल पर उनका रुख पूछा है।
विज्ञापन
जयराम रमेश, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) बिल को 'संविधान पर सीधा हमला' करार दिया। उन्होंने इसके खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध करने की बात कही और एनडीए की सहयोगी पार्टियों – तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जेडीयू से उनके रुख पर सफाई मांगी। जयराम रमेश ने कहा, यह बिल संविधान के खिलाफ है और इसकी बुनियाद पर हमला करता है। इसे ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) में बिना ठीक से चर्चा किए पास करा दिया गया। अगर इसे लागू किया गया, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mental Health: सुप्रीम निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने शुरू किया काम, छात्रों की सेहत पर मांगे जाएंगे विचार

'ये पार्टियां खुद को धर्मनिरपेक्ष कहती हैं?'
उन्होंने कहा कि 'हर विपक्षी पार्टी – समाजवादी पार्टी, टीएमसी, आम आदमी पार्टी – इसका विरोध कर रही है। लेकिन सवाल है कि जेडीयू और टीडीपी जैसी पार्टियां क्या करेंगी? ये पार्टियां खुद को धर्मनिरपेक्ष कहती हैं, तो अब इनका रुख क्या है?'
विज्ञापन


बिना चर्चा पास हुआ बिल?
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बिल को जेपीसी में बिना उचित चर्चा के पारित किया गया। 'पहली बार ऐसा हुआ कि कमेटी में बिल के हर क्लॉज (धारा) पर अलग-अलग चर्चा नहीं हुई। आमतौर पर हम आम सहमति बनाने की कोशिश करते हैं, और अगर सहमति नहीं बनती तो असहमति दर्ज करते हैं। लेकिन इस बार कुछ नहीं हुआ'। उन्होंने यह भी बताया कि 'संसद को 450 पन्नों की रिपोर्ट सिर्फ 2 दिन में पढ़ने के लिए दी गई और फिर बिना बहस के इसे पास किया गया। यह न सिर्फ संसदीय परंपराओं के खिलाफ है, बल्कि संविधान पर भी हमला है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कर्नाटक: मंगलूरू में एक आवासीय परिसर के पास मिली मानव हड्डियां, सच जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

बिल के समर्थन में केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल
इस बीच, केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) ने बिल का समर्थन किया है। संगठन ने सांसदों से वक्फ अधिनियम की असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण धाराओं को हटाने के लिए संशोधन के पक्ष में वोट करने की अपील की। केसीबीसी सचिवालय के फादर थॉमस थरायिल ने कहा कि 'मुनंबम क्षेत्र में लोग अपनी भूमि पर राजस्व अधिकार नहीं जता पा रहे, क्योंकि वक्फ कानून अवैध दावों को वैध ठहरा रहा है। ऐसे प्रावधानों को हटाना जरूरी है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें