फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Trainer Aircraft Crash: गुजरात के मेहसाणा में प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

Mon, 31 Mar 2025 09:43 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेहसाणा (गुजरात)

सार

गुजरात के मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला पायलट घायल हुई है।
विज्ञापन
गुजरात के मेहसाणा में एयरक्राफ्ट क्रैश (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मेहसाणा जिले में सोमवार शाम निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई है। हादसे के संबंध में मेहसाणा तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक डीजी बडवा ने बताया कि दुर्घटना उचर्पी गांव के खुले मैदान में हुई।
विज्ञापन


निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान क्रैश हुआ
पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

ये भी पढ़ें- West Bengal: बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान की क्रैश लैंडिंग, एएन-32 के चालक दल के सदस्य सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जांच करेंगे विमानन अधिकारी, महिला पायलट अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में प्रशिक्षु महिला पायलट को मामूली चोटें आईं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। निरीक्षक बडवा ने बताया कि दुर्घटना की आगे की जांच के लिए हवाई अड्डे के साथ-साथ विमानन अधिकारियों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- IAF Plane Crash: हरियाणा में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश, सामने आया हादसे के बाद का VIDEO

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें