वापमंथी पार्टियां चाहती हैं कि विपक्ष राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार उतारे। वो रामनाथ कोविंद को वॉकओवर न दे। वामपंथी नेता डी राजा ने एक न्यूज चैनल से ये बाते कही।
डी राजा ने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार की घोषणा बैठक के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को वॉक ओवर देने की जगह अपना उम्मीदवार उतारना ही चाहिए।
बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर विपक्षी दलों की बैठक 22 जून को होने वाली है। उसी बैठक में विपक्षी की उम्मीदवारी पर फैसला लेने के साथ ही उम्मीदवार का नाम भी घोषित किया जा सकता है।
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर अभी तक पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम सामने आ रहा है।