पिछले महीने डीआरएम सचिवालय द्वारा जारी नोट में कहा गया है कि अक्सर आधिकारिक समारोहों और सामाजिक अवसरों के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और अज्ञात व्यक्ति वाल्टेयर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के साथ तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करते हैं।
भारतीय रेलवे के ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए सेल्फी मुहिम की शुरुआत की है। वरिष्ठ अधिकारी के सचिवालय द्वारा जारी एक आंतरिक नोट में कहा गया है कि अगर आप ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के वाल्टेयर डिवीजन रेलवे मैनेजर के साथ एक सेल्फी लेना चाहते हैं? तो बस एक साल में 10 पेड़ लगाने का वादा करें। हालांकि, "उल्लेखनीय कार्य" वाले रेलवे कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि "अस्पष्ट" पृष्ठभूमि वाले कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले महीने डीआरएम सचिवालय द्वारा जारी नोट में कहा गया है कि अक्सर आधिकारिक समारोहों और सामाजिक अवसरों के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य और अज्ञात व्यक्ति वाल्टेयर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के साथ तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करते हैं। नोट में संभावित सेल्फी चाहने वालों के लिए चार संकेतकों को सूचीबद्ध करते हुए कहा गया है, कई बार डीआरएम को मजबूरन उनके साथ सेल्फी लेना पड़ता है क्योंकि मना करना कुछ हद तक अशिष्टता हो सकती है। ऐसे सभी व्यक्तियों के पूर्ववृत्त को सत्यापित नहीं किया जा सकता है और गलत उद्देश्यों वाले व्यक्ति ऐसी तस्वीरों का दुरुपयोग करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए, इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि कोई भी रेलवे कर्मचारी जिसने रेलवे के लिए कुछ उल्लेखनीय काम किया है, उसे डीआरएम के साथ सेल्फी लेने में प्राथमिकता दी जा सकती है, जबकि प्रभावशाली दलालों और किसी भी संप्रदाय के संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले पूर्व कर्मचारियों को दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
नोट में कहा गया है कि किसी भी गैर-कर्मचारी (आम जनता के सदस्य) को भी ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है यदि वे एक साल के दौरान कम से कम 10 पेड़ लगाने का वादा करते हैं और यदि वे घोषणा करते हैं कि उनपर कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है या कोई गलत मकसद नहीं है। इसी प्रकार लंबित डी एंड एआर (अनुशासन और अपील नियम) मामलों वाले कर्मचारियों को डीआरएम के साथ क्लिक करने से बचने की सलाह दी जा सकती है।
बता दें कि डीआरएम किसी डिविजन में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है। वह डिवीजन के अधिकार क्षेत्र के भीतर दिन-प्रतिदिन के ट्रेन संचालन, ट्रैक, लोकोमोटिव, कोच, वैगन, स्टेशन भवन और अन्य अचल संपत्तियों के रखरखाव का समग्र प्रभारी है। वाल्टेयर रेलवे डिवीजन का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में है। यह पूर्वी तट रेलवे क्षेत्र के तहत तीन रेलवे डिवीजनों में से एक है। प्रत्येक डिवीजन का नेतृत्व एक डीआरएम करता है, जो जोन के महाप्रबंधक (जीएम) को रिपोर्ट करता है।