फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के कांदिवली में घर की दीवार गिरी, 14 लोग सुरक्षित निकाले गए

Sun, 10 May 2020 08:19 AM IST
आसिम खान एएनआई, मुंबई
विज्ञापन
एनडीआरएफ
विज्ञापन

मुंबई के कांदिवाली में रविवार सुबह एक मकान की दीवार ढहने के बाद 14 लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि बाहर निकाले गए लोगों में से दो लोगों को मामूली चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि लालजी पाड़ा इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत, दीपज्योति चाल की दीवार तड़के ढह गई थी। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब निवासी सोए हुए थे और वे बाहर नहीं निकल पाए।

अधिकारी ने बताया कि ऊपरी तलों पर फंसे सात लोगों को अग्निशमन दल के लोगों ने ग्रिल को काटकर और सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा। साथ ही बताया कि कुल 14 लोगों को मकान से सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


दमकल की चार गाड़ियों, एक बचाव वैन और एक एंबुलेंस को काम पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि 45 और 48 साल के दो लोगों को मामूली चोट आई हैं और उन्हें ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें