फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha: झारखंड की दो और मिजोरम की एक राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान, जानें कहां-कौन मार सकता है बाजी

Thu, 18 Jun 2026 06:05 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, रांची/आइजोल।

सार

झारखंड और मिजोरम की राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड में एक सीट पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की दो व मिजोरम की एक राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान होगा। झारखंड चुनाव में झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी मैदान में हैं। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


40 सदस्यीय विधानसभा में इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं, जबकि भाजपा नीत एनडीए के पास 24 विधायक हैं। संख्या बल के आधार पर झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली मुकाबला दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी के बीच माना जा रहा है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए दोनों खेमे सक्रिय हैं। एनडीए ने अपने विधायकों को रांची के एक होटल में ठहराया है, जबकि इंडिया गठबंधन लगातार बैठकें कर रहा है।

उधर, मिजोरम की एकमात्र सीट के लिए सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने मतदान से दूर रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय के अतिरिक्त सचिव लालथंगमाविया ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतदान और मतगणना के लिए सभी सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेडपीएम ने अपने प्रवक्ता के. लालतलुआंगकिमा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एमएनएफ ने अधिवक्ता और लेखिका जोथानसांगी हमार को मैदान में उतारा है। 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में जेडपीएम के 27 विधायक हैं, जबकि एमएनएफ के 10 विधायक हैं। भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक है। कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलियनचुंगा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर वह मतदान नहीं करेंगे। वहीं भाजपा ने भी अपने दोनों विधायकों के मतदान से दूर रहने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें