फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'महाराष्ट्र चुनाव के मतदान के आंकड़े वोट जिहाद के दावे को करते हैं खारिज', सपा विधायक का बयान

Wed, 25 Dec 2024 01:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने बताया कि मुस्लिम उम्मीदवार हसन मुश्रीफ और अब्दुल सत्तार हिंदू-बहुल कागल और सिल्लोड सीटों से चुने गए। शेख ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की आबादी में मुसलमान 11.56 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
रईस शेख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी विधायक रईस शेख ने बताया कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम उपस्थिति वाले विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे इस दावे को खारिज करते हैं कि अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा के खिलाफ वोट करता है। आकड़ों का हवाला देते हुए भिवंडी (पूर्व) के विधायक ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 38 में से 21 सीटें जीतीं। इन क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी 20 से 52 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जीतने वाले ज्यादातर उम्मीदवार हिंदू थे। 
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए भिवंडी विधायक ने कहा, "अगर वोट जिहाद होता तो यह स्थिति नहीं होती। महायुति के कुछ उम्मीदवार 1500 वोटों के अंतर से भी जीते, लेकिन वोट जिहाद का इस्तेमाल केवल मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने के लिए किया गया है।" रईस शेख ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र में 52,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसमें हिंदुओं के 18,000 वोट भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के विभाजनकारी नारे (बटेंगे तो कटेंगे और एक है तो सेफ है) का मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 

समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने बताया कि मुस्लिम उम्मीदवार हसन मुश्रीफ और अब्दुल सत्तार हिंदू-बहुल कागल और सिल्लोड सीटों से चुने गए। शेख ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की आबादी में मुसलमान 11.56 प्रतिशत हैं, लेकिन नई विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व केवल 3.47 प्रतिशत है। चुनाव प्रचार के दौरान, भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें