फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एक-दो बार नहीं मतदाता सूची में छह बार मिला महिला का नाम, निकाय चुनाव से पहले प्रशासन में हड़कंप

Sat, 25 Oct 2025 05:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मतदाता सूची में एक महिला का नाम एक-दो बार नहीं कुल छह बार दर्ज मिला है। फिलहाल चुनाव आधिकारियों ने इसमें तुरंत सुधार कर लिया है। लेकिन इस मामले ने राज्य चुनाव आयोग पर सवाल और विपक्ष के दावे को जरूर हवा दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला का नाम मतदाता सूची में छह बार दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने नियमों के अनुसार सभी डुप्लिकेट नाम हटा दिए हैं। महिला का नाम सुषमा संजय गुप्ता है और वह नालासोपारा इलाके में रहती हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि उनका नाम नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कई जगहों पर पाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - INC: ‘बेबस यात्री NDA की छल वाली नीतियों का सबूत’, बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को लेकर भड़के राहुल गांधी

ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के दौरान हुई समस्या
जांच के दौरान पता चला कि यह समस्या ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के दौरान हुई थी। सुषमा ने जनवरी 2024 में फॉर्म संख्या छह भरकर ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन जब उन्हें जल्दी से ईपीआईसी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) नहीं मिला, तो उन्होंने दोबारा फॉर्म संख्या छह भर दिया। इस वजह से उनके नाम की छह बार इंट्री बन गईं।
विज्ञापन


सभी डुप्लिकेट इंट्री हटाई गई-  चुनाव अधिकारी
इस मामले में चुनाव अधिकारियों ने बताया कि इन छह में से पांच इंट्री डुप्लिकेट थीं। अब सभी डुप्लिकेट इंट्री हटा दी गई हैं और मतदाता सूची में केवल एक ही नाम रह गया है। डॉ. इंदु रानी जाखड़, जिला चुनाव अधिकारी, पालघर ने कहा कि मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे भविष्य में डुप्लिकेट नामों की कड़ी जांच करें और नियम के अनुसार फॉर्म संख्या सात भरकर डुप्लिकेट इंट्री को हटाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - धर्मस्थल मामला: एसआईटी ने तीन कार्यकर्ताओं को भेजा समन, हाजिर न होने पर जारी होगा गिरफ्तारी वारंट

मतदाता सूची पर विपक्ष उठा रहा सवाल
राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद से ही विपक्ष मतदाता सूची में अनियमितता के गंभीर आरोप लगा रहा है। वहीं पालघर जिले में इस तरह का मामला सामने आने के बाद राज्य चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें