टीएमसी के प्रवक्ता रिजू दत्ता ने शनिवार को चितपुर पुलिस स्टेशन में व्लॉगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। व्लॉगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मंगलवार की दोपहर फेसबुक लाइव सेशन के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के आरोप में गोवा से एक व्लॉगर रोद्दुर रॉय को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को आज दोपहर गोवा में हमारे अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जाएगा। हमारे अधिकारी उसे उसे रिमांड के लिए वहां की एक स्थानीय अदालत में पेश करेंगे।'
टीएमसी के प्रवक्ता रिजू दत्ता ने शनिवार को चितपुर पुलिस स्टेशन में व्लॉगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। व्लॉगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्टों में व्यापक रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर व्लॉगर रॉय अक्सर विवादों में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डायमंड हार्बर के सांसद के अलावा फरहाद हकीम और मदन मित्रा जैसे अन्य टीएमसी नेताओं के खिलाफ भी अपशब्दों की बौछार की।
उन्होंने सिंगर केके के अंतिम संगीत कार्यक्रम में कथित कुप्रंधन के लिए सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को दोषी ठहराया था। केके सभागार में अपनी परफोर्मेंस के बाद तुरंत गिर गए थे और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें 'मृत लाया गया' घोषित कर दिया था। रॉय के फेसबुक लाइव वीडियो को अधिकारियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट से हटा दिया है।
इस बीच भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूछा कि पुलिस ने व्लॉगर के खिलाफ तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, जब उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर जैसे दिग्गजों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। अब जब मुख्यमंत्री और अभिषेक बनर्जी के साथ दुर्व्यवहार किया गया तो पुलिस हरकत में आई। ऐसा क्यों होना चाहिए ?
संयोग से, अप्रैल 2012 में कोलकाता पुलिस ने जादवपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को मुख्यमंत्री के एक कार्टून वाले ईमेल को कथित तौर पर अग्रेषित (फॉरवर्ड) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।