फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहानी हुए रिटायर, वी के यादव बने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन

Mon, 31 Dec 2018 09:00 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीके यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार से सेवा विस्तार मिलने के मजबूत संकेतों के बीच, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। दक्षिण मध्य रेलवे के जनरल महाप्रबंधक वी के यादव को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

 
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक वी के यादव को रेलवे का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यादव भारतीय इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेलवे सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने फरवरी 1982 में सहायक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में करियर शुरू किया था।

पिछले साल अगस्त में उत्तर प्रदेश के औरेया के पास कैफियत एक्सप्रेस के पटरी से उतरने पर ए के मित्तल के इस्तीफे के बाद लोहानी को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें