फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके जौहरी ने संभाला बीएसएफ के नए महानिदेशक का पदभार, रजनीकांत मिश्रा का लिया स्थान

Sat, 31 Aug 2019 02:26 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएफ के नए महानिदेशक वीके जौहरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी वीके जौहरी ने शनिवार को बीएसएफ के 25वें महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने रजनीकांत मिश्रा का स्थान लिया है जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जौहरी इस पद पर सितंबर 2020 तक रहेंगे। मध्य प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी जौहरी अब तक खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन

 

बता दे कि बीएसएफ में 2.5 लाख जवान और अधिकारी कार्यरत हैं। यह देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सबसे बड़ा बल है। इसके जिम्मे पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रक्षा का भार है। इसके अलावा चीन की सीमा पर आईटीबीपी और नेपाल व भूटान की सीमा की निगरानी का काम एसएसबी के हवाले है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें