फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार सितम्बर को होना था टीम इंडिया का चयन, जर्सी की वजह से बदली गई तारीख

Sat, 31 Aug 2019 02:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
indian cricket team
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम की किट बनाने वाली कंपनी 'नाइकी' की वजह से भारतीय टीम का चयन समय से पहले किया गया। कंपनी ने बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा पहले कर दी जाए।

विज्ञापन


दरअसल 'ओप्पो' द्वारा कांट्रेक्ट ट्रांसफर करने के बाद दक्षिण भारत की ऑनलाइन एजुकेशन एप्प कंपनी 'बाईजू' टीम इंडिया की नई प्रायोजक कंपनी बन गई है। ऐसे में नई जर्सी बनाने के लिए नाइकी कंपनी ने खिलाड़ियों की घोषणा पहले करने की गुजारिश की।

इससे पहले 15 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन चार सितम्बर को होना था लेकिन बाद में चयनकर्ताओं ने 29 अगस्त को ही टीम का एलान कर दिया जिससे कंपनी को चयनित खिलाड़ियों की नई जर्सी बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए।
विज्ञापन


इससे पहले चीनी कंपनी ओप्पो ने अगले तीन साल के लिए भारतीय कंपनी बाईजू को भारतीय टीम के स्पांसर का कांट्रेक्ट दे दिया था जो 1 सितम्बर से लागू हो जाएगा।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम 15 सितम्बर से टी-20 मैच के साथ अपनी घरेलू सीरीज शुरू करेगी। पहला मैच जहां हिमाचल के धर्मशाला में खेला जाएगा वहीं दूसरा और तीसरा मैच 18 आर 22 सितम्बर को मोहाली और बैंगलोर में खेला जाएगा।
विज्ञापन


सीरीज में एक बार फिर से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उपलब्ध नहीं रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें