फ्रांस की राजधानी पेरिस में हर साल की तरह इस साल भी 'वीवाटेक' का आयोजन हो रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें मुख्य भाषण देंगे। वीवाटेक यूरोप का सबसे बड़ा डिजिटल व स्टॉर्टअप कार्यक्रम है। पीएमओ ने मंगलवार को बताया कि 2016 से यह कार्यक्रम हर साल पेरिस में होता है।