फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: विश्व भारती विश्वविद्यालय में यूपी की छात्रा की मौत, हॉस्टल में विद्यार्थियों ने किया विरोध

Fri, 06 Sep 2024 10:46 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोलपुर

सार

विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड क्राफ्ट तीसरे वर्ष की छात्रा 24 वर्षीय अनामिका सिंह ने गुरुवार रात को अपने छात्रावास के कमरे में जहर खा लिया। आननफानन उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विवि में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर की हत्या का मामला अभी थमा नहीं है। अब राज्य के बोलपुर के विश्व भारती विवि में उत्तर प्रदेश की एक छात्रा की संदिग्ध मौत हाे गई। पुलिस जब जांच के लिए छात्रावास में पहुंची तो अन्य छात्राओं ने जमकर विरोध किया। 

विज्ञापन


विवि के अधिकारी ने बताया कि विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड क्राफ्ट तीसरे वर्ष की छात्रा 24 वर्षीय अनामिका सिंह ने गुरुवार रात को अपने छात्रावास के कमरे में जहर खा लिया। आननफानन उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद पुलिस छात्रावास के कमरे में गई तो छात्राओं ने विरोध किया। 

छात्राओं ने आरोप लगाते हुए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना का जिक्र किया, जहां एक डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि सबूत नष्ट कर दिए गए। छात्रा देबामिता बंदोपाध्याय ने सवाल किया कि पुलिस टीम विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बिना लड़कियों के छात्रावास में क्यों घुसी? डॉक्टर की मौत के बाद आरजी कर अस्पताल में जो हुआ, उसे लेकर हमें पुलिस की मंशा पर संदेह है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अशोक महत ने कहा कि हमें अस्पताल से छात्रावास पहुंचने में समय लगा। पुलिस हमसे पहले पहुंच गई ताकि जांच में देरी न हो। विश्वविद्यालय अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा के बाद पुलिस टीम कुछ घंटों के बाद छात्रावास परिसर से निकल सकी।


आरजी कर में क्या हुआ था?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया।

इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच सीबीआई के पास है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें