फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सिगरेट की ऐसी तलब, कोलकाता जा रहे विमान को दिल्ली में उतारा, यात्री रहे घंटों परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 22 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Vistara

शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बन गया। जिस फ्लाइट को शाम साढ़े पांच बजे इंदिरागांधी एयरपोर्ट दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी वो आठ बजे कोलकाता पहुंच सकी।



बताया जा रहा है कि अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता रूट वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या यूके 707 जब कोलकाता उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ा तभी एक पैसेंजर को सिगरेट पीने की तलब लगी। यात्री को जब ऐसा करने से मना किया गया तो उसने काफी बुरा बर्ताव किया। वो क्रू मेंबर से कहने लगा कि बिना सिगरेट पिए वो कोलकाता नहीं जाएगा। जिसके चलते विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया।


विमानकर्मियों ने करीब बीस मिनट तक उसकी मान मनौव्वल की लेकिन पैसेंजर सिगरेट के लिए अड़ा रहा। आखिरकार विमान को दिल्ली में उतारा गया और इस पैसेंजर को एयरपोर्ट पर उतारा गया। लेकिन इसके बाद दोबारा उड़ान भरने का नंबर आने में विमान को दो से तीन घंटे का समय लग गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next