फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara: कोलकाता से नई दिल्ली आने वाली विस्तारा की उड़ान रद्द, यात्रियों की असुविधा के लिए कंपनी ने जताया खेद

Sun, 01 Oct 2023 01:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विस्तारा ने रविवार को कोलकाता से नई दिल्ली जाने वाली एक उड़ान रद्द कर दी है। शनिवार को एयरलाइन ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा ने रविवार को कोलकाता से नई दिल्ली जाने वाली एक उड़ान रद्द कर दी है। शनिवार को एयरलाइन ने इसकी जानकारी दी। विस्तारा ने कहा कि कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में फंसे यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने के कारण यह फैसला किया गया है। 

विज्ञापन


खराब मौसम के कारण फंसी थी फ्लाइट
विस्तारा एयरलाइन ने प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली फ्लाइट यूके-747 और वापसी की फ्लाइट यूके-787 खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था। दोनों क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एक अक्तूबर को अतिरिक्त उड़ान संचालित करने का फैसला किया गया है, जिस वजह से हमने अपनी उड़ान को रद्द करने का कठिन निर्णय लिया है। 
प्रवक्ता ने आगे बताया कि एयरलाइन सभी प्रभावित यात्रियों के संपर्क में है, जिससे उन्हें अगली उड़ान, बुनियादी उपलब्धता और रिफंड सहित अन्य वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जा सकें। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने लगाए थे यह आरोप
बता दें, तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दो और तीन अक्तूबर को नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का एलान किया था, जिसके बाद विस्तारा एयरलाइन का बयान सामने आया है। शनिवार को ब्रायन ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि सरकार ने कोलकाता से नई दिल्ली आने वाली स्पेशल ट्रेन को अचानक रद्द कर दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। टीएमसी बंगाल के बकाये करोड़ों रुपये की मांग कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें