फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia: वीजा मुक्त करने से मलयेशिया के प्रति बढ़ा भारतीयों का रुझान, इस साल आठ लाख पर्यटकों ने की यात्रा

Fri, 18 Oct 2024 06:28 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

Malaysia: मुंबई में मलयेशिया पर्यटन विभाग की निदेशक नोरिया जाफर ने बताया कि मुक्त वीजा करने का साकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिससे भारतीय पर्यटकों का मलयेशिया के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीजा मुक्त यात्रा की सहूलियत मिलने के बाद भारतीय पर्यटकों की दिलचस्पी मलयेशिया के प्रति बढ़ी है। जनवरी से लेकर सितंबर 2024 तक 8,15,160 भारतीय पर्यटक मलयेशिया पहुंचे जबकि पिछले साल इस अवधि में 2,83,885 भारतीय पर्यटकों ने मलयेशिया का भ्रमण किया था। इस तरह बीते साल के मुकाबले में 5 लाख अधिक भारतीय पर्यटक मलयेशिया गए।

विज्ञापन


मुंबई में मलयेशिया पर्यटन विभाग की निदेशक नोरिया जाफर ने बताया कि मुक्त वीजा करने का साकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिससे भारतीय पर्यटकों का मलयेशिया के प्रति रुझान बढ़ा है। नोरिया जाफर ने बताया कि मलयेशिया सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल भारत और चीन के लिए मुफ्त वीजा शुरू किया था, जिसका अच्छा प्रतिसाद दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि इन 9 महीनों में भारत से मलयेशिया जाने वाले पर्यटकों की संख्या 8.2 प्रतिशत बढ़ी है। 31 दिसंबर तक भारतीय पर्यटकों के लिए बीजा मुक्त यात्रा की सहूलियत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें