फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन्सिटीः सभी के लिए वर्चुअल लैब प्लेटफार्म, छात्र बेहतर तरीके से समझ सकते हैं वैज्ञानिक सिद्धांत

Tue, 21 Jan 2025 10:41 PM IST
राहुल कुमार सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

विज्ञान शिक्षा के परिदृश्य को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें छात्र नामांकन में कमी और व्यावहारिक प्रयोगों के लिए सीमित पहुंच शामिल हैं। डेन्सिटी वर्चुअली इसके समाधान के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
अत्याधुनिक वर्चुअल साइंस लैब - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञान का सैद्धांतिक अध्ययन और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग के बीच की खाई को पाटा जा सके। इसके लिए डेन्सिटी ने एक अत्याधुनिक वर्चुअल साइंस लैब प्लेटफार्म विकसित किया है जिससे छात्र और शिक्षक व्यवहारिक, जोखिम मुक्त प्रयोग और जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतो को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। डेन्सिटी के संस्थापक नाजी बालानी ने मंगलवार को मुंबई प्रेस क्लब में डेन्सिटी  इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। 

विज्ञान शिक्षा के परिदृश्य को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें छात्र नामांकन में कमी और व्यावहारिक प्रयोगों के लिए सीमित पहुंच शामिल हैं। डेन्सिटी वर्चुअली इसके समाधान के रूप में उभरा है। यह सैद्धांतिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच की खाई को पाटकर छात्रों और शिक्षकों को वर्चुअली प्रयोग करने की अनुमति देता है। कभी भी, कहीं भी जिससे भौतिक लैब की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

विज्ञापन


डेन्सिटी के संस्थापक नाजी बालानी ने कहा मंगलवार को मुंबई प्रेस क्लब में इसे आधिकारिक तौर पर लांच किया। यह परंपरागत शैक्षिक एप्स जो केवल वीडियो सामग्री ही नहीं बल्कि छात्र और उनके शैक्षिक यात्रा को सशक्त बनाता है। डेन्सिटी वैश्विक स्तर पर विज्ञान को सिखाने और सीखने का तरीका बदलने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक विज्ञान प्रयोगशालाओं को उपकरण, स्थान और निरंतर रखरखाव में भारी निवेश की आवश्यकता होती है। डेन्सिटी एक इंटरएक्टिव, जोखिम-मुक्त वर्चुअल अनुभव प्रदान करके एक अधिक स्थायी और किफायती समाधान पेश करता है।

लैब सेटअप या रखरखाव टीमों की कोई आवश्यकता नहीं है। यह स्कूलों, संस्थानों और व्यक्तियों के लिए एक अमूल्य संसाधन है जो व्यावहारिक और किफायती विकल्प की तलाश में हैं। सिंधु एजुकेशन सोसाइटी की सचिव श्रीमती रेखा ठाकुर ने कहा कि डेन्सिटी एक अद्वितीय प्लेटफ़ॉर्म है जो छात्रों को भौतिकी के सिद्धांतों को सही मायनों में समझने में मदद करता है। यह सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ता है। यह टूल शिक्षकों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो कक्षा में विज्ञान को अधिक इंटरएक्टिव बनाना चाहते हैं। यह वैज्ञानिक अवधारणाओं की खोज करने के लिए एक अद्वितीय तरीका प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें