फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदते दिखे छात्र, वायरल हो रहा डरावना वीडियो

Tue, 17 Jun 2025 04:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के दौरान मेडिकल हॉस्टल में आग लगने के दौरान का एक वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हॉस्टल में मौजूद छात्र तीसरी मंजिल से कूदते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
हादसे के बाद हॉस्टल से कूदते छात्र - फोटो : X @neha_journo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चपेट में आए मेडिकल हॉस्टल से छात्रों के कूदने का डरावना वीडियो सामने आया है। इन वीडियो में छात्र हॉस्टल की तीसरी मंजिल से चादर और बालकनी में लगी लोहे की जाली से कूद रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि, एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट ही बाद रिहायशी इलाके में मौजूद मेडिकल हॉस्टल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - Ahmedabad Plane Crash: विमान के पायलट सुमित सभरवाल का अंतिम संस्कार; चालक दल की सदस्य को भी दी गई अंतिम विदाई

विमान हादसे में 274 लोगों की मौत
12 जून को हुए इस हादसे के दौरान विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं मेडिकल हॉस्टल पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हॉस्टल और आसपास मौजूद तकरीबन 30 लोग भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। बता दें कि, एअर इंडिया के इस विमान में 169 भारतीय नागरिक, 52 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार था।
विज्ञापन


हादसे के बाद डीएनए के जरिए शवों की जांच
इस हादसे के बाद विमान में आग लगी और घटनास्थल में तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों के शव बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद गृहमंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीएनए मिलान के बाद ही शवों की पहचान और परिजनों को शव सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: अहमदाबाद हादसे के बाद डीएनए मैच से 135 शवों की पहचान, 101 पार्थिव देह परिजनों को सौंपी गईं

घटना के अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। फिलहाल डीएनए जांच के जरिए शवों की पहचान और परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि, विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें